Categories: बलिया

बलिया में अखिलेश यादव को सपाइयों ने संकल्प के साथ दिया जन्मदिन का तोहफा

बलिया में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। जहां बेल्थरा रोड रेलवे प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इस मौके पर सपा के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मतलूब अख़्तर ने कहा कि जिस तरह विधानसभा के नतीजे आए उससे समाजवादी लोग हार मानने वाले नहीं हैं। इस जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को 2024 के चुनाव में ऐसे परिणाम लाकर देंगे, जिससे सपा के बिना दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए और यही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जन्मदिन का तोहफा होगा।

शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह हार ना माने और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे, हमारा सामना उन विघटनकारी शक्तियों से है, जो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। इन ताकतों से जीतना होगा जिसके लिए लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव, हरेराम यादव, शाहिद समाजवाद, संजय यादव, मोईद अहमद नन्हे, नंदू यादव, शकील अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago