बलिया में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। आए दिन रफ्तार के कहर और चालकों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया। यहां चितबड़ागांव के मानपुर गेट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला घायल है। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर डेहमा निवासी टीपू उर्फ आफताब अहमद उम्र 32 वर्ष पुत्र अमरूल्ला अहमद पत्नी नज़राना के साथ गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में अपने भांजे की शादी से लौट कर ताजपुर डेहमा जा रहे थे।
वे जैसे ही चितबड़ागांव के मानपुर गेट के सामने पहुंचे कि विपरित दिशा से आ रही एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को जिला चिकित्सालय भेंज दिया। जहां चिकित्सकों ने टीपू उर्फ आफताब अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी नजराना का उपचार जारी है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…