बलिया: आठ साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें?

बलिया जिले के विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 2013 के एक मामले में अदालत ने सुरेंद्र नाथ सिंह के मुकदमा वापसी की अर्जी खारिज कर दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह के अलावा सूड्डू सिंह और गिरीश चंद्र सिंह के भी मुकदमा वापसी की अर्जी खारिज कर दी गई है। न्यायालय ने तीनों की अर्जी को आधारहीन पाया है।

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अभियुक्तों के बयान के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की है। स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अभियुक्तों को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है।

क्या है मामला: बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह की 2013 के एक मामले में मुकदमा वापसी की याचिका खारिज हुई है। घटना 3 मई, 2013 को बैरिया थाने के चांदपुर घटित हुई थी। चांदपुर के पशुपति सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि सुरेंद्र नाथ सिंह, सूड्डू सिंह और गिरीश चंद्र सिंह ने उनके पुत्र अवधेश सिंह पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में विधायक सुरेंद्र सिंह पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बता दें कि इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में अपने सभी साक्ष्य पेश कर दिए हैं। अभियुक्तों का बयान सीआरपीसी की धारा-313 के तहत दर्ज किया जाएगा। अमर उजाला की खबर के अनुसार शासन के निर्देश पर लोक अभिययोजकों द्वारा मुक्दमा वापस किए जाने की अर्जी 14 जुलाई, 2021 को अदालत के सामने पेश की गई। जिस पर विशेष न्यायालय ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए मुकदमा वापसी की अर्जी को खारिज कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि 16 नवंबर को सुरेंद्र सिंह और अन्य अभियुक्त इस मामले में क्या बयान देते हैं। उसके बाद विशेष अदालत की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है?

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago