बलिया के नवागत एसपी विपिन टाडा ने संभाला चार्ज !

बलिया डेस्क :  बलिया में आए नवागत एसपी विपिन टाडा ने शुक्रवार को देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे अपने आवास पहुंचे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में जब आवास के कर्मचारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि साहब कार्यभार ग्रहण कर अंदर चले गए हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के अलावा किसी से कोई बात नहीं की है।

नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन को लेकर जिले की पुलिसिंग बृहस्पतिवार से ही काफी सतर्क और एक्शन मोड में नजर आ रही थी। शुक्रवार को भी पूरे दिन शहर में महकमे के लोग इसी प्रयास में लगे रहे कि साहब के आगमन से पूर्व कुछ भी ऐसा घटित न हो, जिससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़े।

बता दें की 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा  ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पिता मच्छी राम पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सतपाल सिंह के दमाद हैं।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago