Categories: खेल कूद

बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं सौरव गांगुली

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जल्द ही एक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत सौरव गांगुली के लिए मन बना रहा है। बता दें कि (गाल क्रिकेट एसोसिएशन) कैब में गांगुली का तीसरा कार्यकाल है।

सौरव गांगुली को मैदान से लेकर कागजी कार्रवाई तक का अनुभव है। इससे पहले वह बीसीसीआई की तकनीकि समिति, क्रिकेट सलाह समिति और आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिंल के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि सौरव गांगुली यदि बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उन्हें 2 साल बाद ही यह पद छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि नए नियमों के मुताबिक लगातार 6 साल तक ही कोई व्यक्ति बोर्ड में प्रशासनिक पद पर रह सकता है।

अध्यक्ष पद हेतु बीसीसीआई के लिए गांगुली बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हालांकि गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम देने के लिए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। लेकिन उनके लिए अच्छी बात ये है कि बाकी अधिकारियों की तरह उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड नहीं लेना पड़ेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago