Categories: featured

बलिया की डीएम बनी सौम्या अग्रवाल, साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग छोड़ बनीं थी IAS… पढिए पूरी कहानी

बलिया। उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बनाए गए हैं।  बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बलिया भेजा गया है। जबकि बलिया के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है।

कौन हैं सौम्या अग्रवाल : बलिया की जिलाधिकारी बनी सौम्या अग्रवाल जिले की दूसरी महिला डीएम होंगी। आईएएस सौम्या अग्रवाल 2008 बैच की अधिकारी हैं। लंदन से नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की थी । प्रथम बार में इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्वालिफ़ाई कर आईएएस बन गईं। इससे पहले 3  जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं हैं । सौम्या अग्रवाल की प्राथमिक शिक्षा नवाबों के शहर लखनऊ में पूरी हुई। पिता रेलवे में सिविल इंजीनियर  रह चुके हैं।

लखनऊ के सेंट मैरी कांवेंट स्कूल से इंटरमीडिएट पास करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया,  दिल्ली की रहने वाली सौम्या अग्रवाल ने 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। और वर्ष 2004 में पुणे की एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई। कुछ दिन पुणे में रहना हुआ। फिर कंपनी ने ही लंदन भेज दिया। दो वर्ष की नौकरी के बाद 2006 में नौकरी छोड़ भारत लौट आईं और यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। उन्होंने एक वर्ष की कड़ी मेहनत से पहली बार में ही यूूपीएससी का इम्तिहान को समेट कर रख दिया।

परीक्षा के परिणाम की सूची में 24वें नंबर पर उनका नाम था और वर्ष 2008 में नवनियुक्त आइएएस सौम्या अग्रवाल ने कानपुर मेंं एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया।  2008 बैच की आईएएस सौम्या अग्रवाल की पहली पोस्टिंग कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूप में मिली। महाराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिलाधिकारी (डीएम) रहीं। फिर उन्नाव में डीएम रहीं। उसके उपरांत उनकी तैनाती कानपुर में केस्को में बतौर एमडी हो गईंं और फिलहाल बस्ती जिले की जिलाधिकारी थी और अब बलिया जिले में तैनाती मिली है। इनके पति मोहित गुप्ता भी आईपीएस अधिकारी हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago