सोनाडीह महोत्सव में जुटेंगे अलग-अलग क्षेत्रो में बलिया की शान बढ़ाने वाले दिग्गज

बिल्थरारोड (बलिया) सोनाडीह मेले की चहल पहल के बीच आगामी 31मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय के विशाल प्रांगण में सोनाडीह महोत्सव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ।

इस महोत्सव में सोनाडीह क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का दर्शन होगा। इस दौरान सोनाडीह तथा आस-पास के मूलनिवासी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाले दिग्गजों का भारी जमावड़ा होगा। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजनेता,अभिनेता और अन्य सामाजिक लोग शिरकत करेंगे।

इस सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के कई बड़े स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ झलकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।जिसमे सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव, न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल,ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंशी बाजार के बच्चे अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।

संयोजक असलम राही ने बताया कि सोनाडीह में होने वाले महोत्सव को अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है।महोत्सव की शान बढ़ाने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखरने वाले एक्शन किंग यश कुमार,गायक गोपाल राय ,बिरहा सम्राट सुरेंद्र यादव आदि कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेंगे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago