बलिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी के बेटे प्रेम प्रकाश जाएँगे जापान, मिली यंग लीडर फेलोशिप

बलिया : बलिया से ताल्लुक़ रखने वाले प्रेम प्रकाश का चयन “द रियोची ससकावा यंग लीडर फेलोशिप” के लिए हुआ है और अब वह जापान जाने की तैयारी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम करवनियां (चकफिरोज) के रहने वाले प्रेम प्रकाश के पिता महेंद्र नाथ बलिया जिले के बैरिया ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत हैं.

प्रेम की शुरुआती पढ़ाई बलिया के शक्तिपीठ इंटरमीडिएट कॉलेज चितबड़ागांव से हुई है और इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बनारस का रुख़ किया.

एमए बीएचयू से करने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के भारतीय भाषा केंद्र से एमफिल, एडवांस्ड डिप्लोमा इन मास मीडिया किया और वर्तमान में जेएनयू से ही पीएचडी कर रहे हैं.

प्रेम प्रकाश यूजीसी नेट भी क्वालीफाई हैं. जेएनयू छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं. दरअसल इस फेलोशिप का उद्देश्य ऐसे युवा नेताओं की पहचान करना और उनको वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए राष्ट्रीयता, भाषा, जातीयता, धार्मिक और राजनीतिक स्तर पर उत्पन्न मतभेदों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, जिनकी उच्च क्षमता व सत्यनिष्ठा अपने संबंधित देशों के जटिल मुद्दों को हल करने में सहायक हो सकती है. यह फेलोशिप निप्पॉन फाउंडेशन व टोक्यो फाउंडेशन जापान द्वारा वित्त पोषित है

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago