बेलथरा रोड में चुनाव के समय कुछ लोग मुस्लिम भाइयों के हमदर्द बन रहे हैं- निवर्तमान अध्यक्ष

बेलथरा रोड में निकाय चुनाव के दंगल में आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति भी जोर पकड़ रही है। यहाँ से नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष और प्रत्याशी रेनू गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सभी विपक्षी प्रत्याशियों को जमकर तंज़ कसते हुए घेरा।  साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष ने कई गम्भीर आरोप भी लगाएं हैं। 

शनिवार की शाम नगर के बस स्टैन्ड पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए दिनेश गुप्ता ने अपने द्वारा नगर में कराए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि दिन रात एक कर के मैंने नगर का विकास किया है। जब से मैं यहाँ का अध्यक्ष बना हूँ इस नगर को दिन रात एक कर के मैंने सींचा है। पूरा बेलथरा जानता है 10 साल पहले नगर की क्या स्थिति थी।

लेकिन अब विरोधी मेरे खिलाफ एक साथ आ गए और नगर को बर्बाद करने का प्लान बना रहे हैं। मेरे ऊपर झूठे और गंदे आरोप लगाए जा रहे हैं इसका जवाब जनता 11 मई को दे देगी। दिनेश गुप्ता ने आगे कहा कि कई पूर्व चेयरमैन एक साथ एक मंच पर दिख रहे हैं सब मेरे खिलाफ महागठबंधन बनाए हुए हैं लेकिन यहाँ की जनता ही कह रही है कि वो तो ठगबंधन है।  

दिनेश ने कहा कि एक प्रत्याशी हैं वो मुसलमान भाईयों की बस्ती में जाते हैं तो कहते है मेरे दादा ने 200 बीघा जमीन छोड़ कर गए हैं उसी जमीन पर सबको फ्री में दुकान मिल जाएगी, वो कहता है मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ, कभी वो बसपा में  जाता हैं कभी निर्दल हो जाता हैं। 

व्यापारियों की सुरक्षा मेरे लिए बेहद अहम-

दिनेश ने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा के लिए मैं हमेशा संवेदनशील रहा हूँ, कभी गुंडा गर्दी नहीं होने दी। नगर की जनता 11 तारीख को इतना कमल के निशान पर मुहर लगाएं कि ये जो चुनाव में गुंडा-गर्दी का खेल चल रहा है कहां जायेगा पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो पिछली बार प्रत्याशी थे वो इस बार उनका मंच संभाल रहे, जो पप्पू मंच का संचालन कर रहे वो खुद शराब के सेल्स मैन हैं, वो क्या शराब की बात करेंगे।मुस्लिमों से की अपील-

निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि यहाँ से एक प्रत्याशी हैं जिन्होंने नगर को दंगे में झोंका था आज वही मुस्लिम भाइयों का हमदर्द बन रहा है। गम्भीर आरोप लगते हुए दिनेश ने कहा कि मैं आप सभी मुसलमान भाइयों को बताना चाहता हूँ कि ये वही इंसान है जिसने सबसे पहले मस्जिद में पत्थर फेंका, जिसने मस्जिद में आग लगाई जिसने चटाई जलाई आप लोग ऐसे लोगों का कैसे समर्थन कर सकते हैं,आप मुस्लिम भाइयों से अपील है कि आप लोग ऐसे समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों से दूर रहें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago