Categories: बांसडीह

वाराणसी में सिपाही की मौत से बलिया में मचा कोहराम!

बलिया। वाराणसी में तैनात बासंडीहरोड क्षेत्र के छाता गांव निवासी सिपाही बब्बन राम ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं सिपाही के सुसाइड की सूचना मिलने से परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग भी खबर से स्तब्ध हो गए। सूचना मिलते ही मृतक सिपाही बब्बन राम का पूरा परिवार वाराणसी के लिए रवाना हो गया। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या की वजह भी जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल बुधवार की दोपहर को सिपाही के परिजनों को आत्महत्या की सूचना मिली। गांव में मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक बब्बन शराब के आदी तो थे लेकिन स्वभाव से शांत थे। ग्रामीणों के बीच वह काफी लोकप्रिय भी थे। बब्बन के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर ग्रामीण भी असमंजस में पड़े हुए हैं। वहीं सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम हैं। हर एक मन एक ही सवाल है कि आखिर बब्बन ने इतना कदम क्यों उठाया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago