सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र- उत्सर्ग एक्सप्रेस चलाने की मांग की !

बलिया डेस्क : नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी ने रेल मँत्री को ई- मेल भेजकर बलिया से लखनऊ – कानपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस को तुरन्त चलाने की माँग की है । क्योंकि इस ट्रेन के बन्द होने से इस रुट पर चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।

श्री अनुरागी ने अपने भेँजे ई- मेल मे आगे कहा है कि उत्सर्ग एक्सप्रेस के बन्द होने से लोगों को समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है । लाकडाऊन मे लोग ऐसे ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं । इस ट्रेन के बन्द होने से जाडे के इस सीजन मे लोगों को इधर – उधर घुमकर जाना पड रहा है या मजबूरी मे एसी बसो का सहारा लेना पड रहा है , जिसके चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।

श्री अनुरागी ने आगे कहा है कि जब देश के अन्दर एयरोप्लेन सहित लम्बी दुरी की अन्य गाडिय़ों का सँचालन शुरू किया जा सकता है तो फिर ऊत्सर्ग एक्सप्रेस का सँचालन करने मे क्या दिक्कतें है । रेल मँत्रालय को इस बात को समझना चाहिए कि इस ट्रेन के बन्द होने से ज्यादेतर आम और मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है । तथाकथित राजनेता और साधन समपन्न लोग अपनी निजी गाडिय़ों से अपनी यात्रा पुरी कर ले रहे है , लेकिन आम लोगों की परेशानियों को काफी परेशानियां झेलनी पड रही है ।इसलिए उत्सर्ग एक्सप्रेस का सँचालन यथाशीघ्र किया जाये ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago