बलिया- दो संगे भाईयों को सांप ने डंसा, मौत से मचा कोहराम

बलिया- सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में दो सगे भाईयों की मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। एक साथ दो बेटों की मौत से माता पिता का रो—रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार राम के दो पुत्र अक्षय कुमार तेरह वर्ष व रविकिशन दस वर्ष एक शुक्रवार की रात एक ही चारपाई पर सो रहे थे। करीब बारह बजे एक सर्प ने दोनों भाईयों को दंश लिया।

 

सर्प दंश की जानकारी होते ही पूरे परिवार में अफरा तफरी मच गयी। रात में ही परिजन पड़ोसी की मदद से अपने दोनो पुत्रों को अमवा की सती माई स्थान ले गये। जहां झाड़-फूंक के बाद वापस घर वापस चले आये। घर आते ही उनकी उनकी तबीयत खराब होता देख, परिजन बिसहर और रतसर मिशन पर ले गए। जहां से उन्हें बलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने छोटे को मृत घोषित कर दिये और बड़े को भी थोड़े उपचार के बाद बहुत देर हो गई है कहकर वापस कर दिया। जिसके बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृत दोनों बच्चे सगे भाई थे। बड़ा लड़का अक्षय कुमार कक्षा सात में तथा छोटा लड़का रवि किशन कक्षा चार में पढ़ता था। जो गांव के ही प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे। अचानक हुई दोनों की मृत से गांव में शोक छा गया है। वहीं माता पिता अपना सुधबुध खो बैठे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago