सिकंदरपुर- डॉ सैयद मिन्हाज़ुद्दीन अजमली की पत्नी का देहान्त, मद्दन के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक

सिकंदरपुर- नगर के मोहल्ला बड्ढा निवासी दरगाह शाहवली कादरी के सज्जादा नशीन  डॉ सैयद मिन्हाज़ुद्दीन अजमली की मरहूम अहलिया(पत्नी) शबाना अजमली को बुधवार की सुबह 9:00 बजे जनाजे के नमाज के बाद मद्दन  के पोखरा के समीप स्थित कब्रिस्तान में  सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे की नमाज में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए जिनमें बच्चे,बूढ़े व नवजवान भी थे।इस मौके पर दूर दूर से सैय्यद मिन्हाजुद्दी के मुरीद व इनके चाहनें वाले हजारों की संख्या में पहुंचकर इस जनाज़े में हिस्सा लिया।

सर्व प्रथम उनके जनाजे को उनकी पैतृक आवस बड़ा फाटक से निकाल कर मद्दन पर ले जाया गया। जहां पर सैय्यद मिन्हाज़ुद्दीन के बड़े भाई सैय्यद शेराज अजमली (प्रोफेसर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) नें अपनी तक़रीर में बताया कि हर जानदार चीज को मौत का मजा चखना है। इससे कोई भी बच नहीं सकता चाहे वो दुनिया का कितना भी ताकतवर इंसान ही क्यों न हो, मौत से कोई भी बच नहीं सकता है ,न आगे बचेगा। इसका वक्त,जगह और वजह मुकर्रर है।इस लिए हमें अपने आमाल को सुधारने की जरूरत है ।नेकी के रास्ते पर चलने की और  गलत रास्ते से बचने की जरूरत है।

इस मौके पर वहां मौजूद लोगों लोगों ने  मरहुमा के लिए मगफिरत की दुआ मांगीं।
ततपश्चात लोगों ने सलातो सलाम पढ़ा और उसके बाद सैय्यद शेराज अजमली नें ठीक 8:30 बजे जनाजे का नमाज पढ़ाया तथा बगल के ही कब्रिस्तान में उनको सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा । लोगों ने उनके कब्र पर फातिहा पढ़ा तथा और उनको जन्नत और मगफिरत की दुआ मांगी।

इस अवसर पर उन्हों ने वहां उपस्थित सभी लोगों को बताया  कि गुरुवार को सुबह 7 बजे कुरान ख्वानी का प्रोग्राम बड़े फाटक स्थित जमा मस्ज़िद पर रखा गया है। लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंच कर इस कुरान ख्वानी में हिस्सा लेने की अपील किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago