बलिया में फ’र्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे 6 शिक्षक ब’र्खास्त

बलिया में फर्जी प्रमाण पत्र के अधार पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

उन्होंने अब तक वेतन व अन्य मद में हासिल किये गये रुपये के रिकवरी करने का निर्देश दिया है। आरोपित शिक्षक करीब नौ साल से अलग-अलग स्कूलों में तैनात थे।

बीएसए सुबास गुप्त ने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे छह शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दिया है। ये सभी शिक्षक लम्बे समय से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। कार्रवाई की जद में आने वाले शिक्षकों ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से जारी बीएड सर्टिफिकेट नौकरी पायी थी।

जांच में उनका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया लिहाजा बेसिक शिक्षाधिकारी ने नियुक्ति तिथि से उनकी सेवा को समाप्त किया है।

बीएसए की मानें तो शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के प्रावि मनिराम बाबा के डेरा पर सहायक अध्यापक कालीचरण, शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्रावि बाबू के डेरा नम्बर दो पर तैनात सहायक अध्यापक ताराचंद, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि सरदासपुर में तैनात प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उप्रावि करमानपुर पर तैनात सहायक अध्यापक अमित मिश्र, शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उप्रावि समरथपाह पर तैनात सहायक अध्यापक हरिकेश यादव व शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कन्या उप्रावि सिकरिया कलां पर तैनात सहायक अध्यापक संजय कुमार शामिल है।

विभागीय लोगों कहना है कि कालीचरण एटा जनपद के चमरपुरा मजरा निशा कलां, ताराचंद अलीगढ़ के गभाना का रहने वाला है। इसी प्रकार मुकेश गाजीपुर के बसारिकपुर व हरिकेश गाजीपुर के मुहम्मदपुर का निवासी है।

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाला अमित जिले के मुनिछपरा व संजय रतसर खुर्द गांव का रहने वाला है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago