Categories: बलिया

आजमगढ़ व बलिया समेत छह रोडवेज भवनों का होगा कायाकल्प

आजमगढ़ परिक्षेत्र के 6 रोडवेज भवनों का जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा। इसमें बलिया का रोडवेज भवन भी शामिल हैं। योजना के मुताबिक रोडवेज भवनों की मरम्मत और रंगाई पुताई का काम करवाया जाएगा। इसमें करीब 31 लाख की लागत आएगी।

आजमगढ़, बलिया के अलावा बिल्थरारोड, मधुबन, दीदारगंज, दोहरीघाट रोडवेज बस अड्डे को भी नया रुप दिया जाएगा। इन रोडवेज भवनों की रंगाई-पोताई व मरम्मत के लिए टेंडर की प्रकिया शुरु हो गई हैं। जिसे मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरु हो जाएगा।

गौरतलब है कि देखरेख के अभाव में रोडवेज भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गए थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विधानसभा क्षेत्र बलिया के डिपो की हालत अत्यंत दयनीय है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं क्योंकि बारिश होते ही डिपो में तीन-तीन फीट तक पानी लग जाता है। जिसके कारण बसों की मरम्मत करने और कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत आती है। रोडवेज वर्कशाप में मिट्टी भराई व मरम्मत के लिए भी आठ करोड़ का प्रस्ताव बनाकर एक माह पूर्व शासन में भेजा गया है, जो अभी तक लंबित है।

वही रोडवेज भवनों के सौंदर्यकरण को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक वीके सिंह ने बताया किरोडवेज बस अड्डों की बिल्डिग का रंग पहले से ही तय है। हल्के पीले रंग से इसकी रंगाई होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ डिपो एसडी राम ने बताया कि रोडवेज की इमारतों का रंग पहले से निर्धारित है। रोडवेज भवनों की रंगाई-पोताई के लिए शासन से धन आवंटित हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही छह भवनों पर काम शुरू हो जाएगा। अवर अभियंता आरके कटारिया का कहना है कि छह रोडवेज भवनों की रंगाई-पोताई का टेंडर हो गया है। स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। जर्जर भवनों की मरम्मत का भी कार्य होना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago