बाढ़ से बलिया में बिगड़े हालात, प्रशासन की तरफ से युद्धस्तर पर दी जा रही राहत सामग्री

बलिया। जिले में जल स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की भी संख्या बढ़ गई है। वहीं जिला प्रशासन भी हर एक बाढ़ पीड़ित तक सहयोग पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। राहत सामग्री फूड पैकेट एवं पशुओं के लिए भूसा का वितरण युद्ध स्तर पर जारी है। एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शनिवार को राहत सामग्री के रूप में 200 राशन किट दिए गए, 3454 फूड पैकेट व 435 तिरपाल वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 399 कुंतल भूसा का वितरण जा चुका है।शनिवार को पांच नावें और बढ़ा दी गई है। इस प्रकार कुल 292 नावें सदर तहसील में लोगों के आवागमन एवं राहत व बचाव कार्य के लगी है। वहीं, बैरिया तहसील क्षेत्र में शनिवार को 165 राशन किट, 4600 फूड पैकेट, 400 तिरपाल तथा 90 कुंतल भूसा का वितरण शनिवार को किया गया। यहां 2 जनरेटर बढ़ाए गए, जिसके बाद अब 44 जनरेटर प्रकाश व्यवस्था के लिए चल रहे हैं। 502 पशुओं की चिकित्सा एवं दवा वितरण तथा 656 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।8 गांवों के पशुपालकों में 150 कुंतल भूसा का वितरण– मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के 4 गांव बहुआरा, हल्दी, भरसौता और सुल्तानपुर के पशुपालकों में 90 कुंटल भूसा का वितरण किया गया, जबकि सदर तहसील क्षेत्र के रैया खाड़ी, इच्छा चौबे का पूरा, बरकंटी, नरही के पशुपालकों में 50 कुंटल भूसा का वितरण हुआ। इस प्रकार शनिवार को कुल 150 कुंतल भूसा का वितरण हुआ। डॉ केके मौर्य, डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती, अनिल राय, आनंद कुमार, जगदम्बा तिवारी आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago