एसआईटी रिपोर्ट से हुआ ख़ुलासा, बलिया में सबसे ज़्यादा फर्जी डिग्री वाले शिक्षक

बलिया डेस्क : फर्जी डिग्री मामले को लेकर एसआईटी की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सूबे के 75 ज़िलों में फर्जी डिग्री वाले 1130 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शिक्षकों ने ये फर्जी डिग्रियां वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से हासिल की हैं।

एसआईटी की इस रिपोर्ट को उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय को भेज दिया है। जिसके बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट में विश्वविद्यालय के 10 अधिकारियों-प्रोफेसरों व 9 कर्मचारियों को भी दोषी माना गया है। उनमें कुछ अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। संदेह के घेर में आए तीन में दो प्रोफेसर इन दिनों देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कुलपति हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की शिक्षक भर्ती में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियों का भारी संख्या में उपयोग किया गया था। शासन ने इस मामले की जांच एसआईटी कौ सौंपी। एसआईटी ने 2004 से 2014 के बीच चयनित उन शिक्षकों के अभिलखों का दोबारा सत्यापन कराया। उनमें कई फर्जी मिले।

अभी छह जिलों की सत्यापन रिपोर्ट एसआईटी को नहीं मिल पाई है। बाकी जिलों की जांच रिपोर्ट शासन को नवंबर में सौंपी गई थी। इस प्रकार विश्वविद्यालय के डिग्रीधारकों में करीब 23 प्रतिशत फर्जी हैं। माना जा रहा है कि 6 ज़िलों की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद इसकी संख्या और बढ़ सकती है।

फर्जी डिग्री वाले ये शिक्षक सूबे के सभी ज़िलों में पढ़ा रहे हैं। इनमें सबसे ज़्यादा बलिया में 136 शिक्षक हैं। हालांकि इनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं वाराणसी में 29, गाजीपुर में 26, जौनपुर में 52, चंदौली में 16, मिर्जापुर में 19, भदोही में 30, सोनभद्र में 17, आज़मगढ़ में 43 और मऊ में 21 फर्जी और संदिग्ध डिग्री वाले शिक्षक मिले हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago