बलिया- एक ही स्थान पर तीन दिनों के अंतराल में 2 शवों के मिलने से सनसनी

बलिया में एक ही स्थान पर तीन दिनों के अंतराल में दो शवों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि जहां पर पुलिस को युवक का शव मिला। तीन पहले इसी स्थान से एक युवती का शव मिला था।

पुलिस को जो दोनों शव मिले, उनकी शिनाख्त करने पर पता चला दोनों रिश्ते में फूफेरे भाई-बहन थे। जिसको लेकर मामला और भी संगीन हो गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान पर रखकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के पास स्थित पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। सूचन मिलने पर सीओ बांसडीह टीएन दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट थी।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने अपने पुत्र प्रिंस कुमार सिंह (30) के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ज्ञात हो कि 29 मई को भी एक 18 वर्षीय युवती की लाश उसी पुल के नीचे मिली थी। जिसकी पहचान दुबहर थाना क्षेत्र के राजकुमार सिंह की पुत्री काजल के रूप में की गई थी। एक ही स्थान पर दो युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मृतक प्रिंस रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट का निवासी था लेकिन बचपन से ही अपने ननिहाल दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर नई बस्ती ब्यासी में राजनारायण सिंह के यहां रहता था। प्रिंस व मृतक काजल के बीच फुफेरे भाई-बहन का रिश्ता था। ऐसी चर्चा है कि प्रिंस व काजल के बीच प्रेम संबंध था।

जिसकी जानकारी परिवारीजन को हुई तो उन्होंने दोनों को काफी समझा-बुझाया। ऐसे में काजल का शव 29 मई को मिलना और प्रिंस का शव एक जून को मिलना कई आशंकाओं की ओर इशारा करता है। काजल की सौतेली मां सुमिता सिंह की तहरीर पर ससुर राजनारायण सिंह, सास फूलेश्वरी देवी, देवर कौशल सिंह के विरूद्घ  नामजद तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज छानबीन में जुट गई।

जिसमें मृतका का भाई विनीत कुमार सिंह व टेंपो चालक का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने ससुर राजनारायण सिंह,  भाई विनीत कुमार सिंह उर्फ गोलू, टेम्पो चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि चाचा कौशल सिंह व दादी फुलेश्वरी देवी अभी फरार चल रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 day ago

2 days ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

1 month ago