बलिया के सभी ब्लाक पर सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए लगेगा शिविर, नोट कर लें तारीख

बलिया- युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के अलग अलग ब्लॉकों में शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। जिसेक मुताबिक 02 दिसंबर को ब्लॉक बांसडीह और चिलकहर में, 03 दिसंबर को ब्लाक पंदह और सीयर में, 04 दिसंबर को ब्लॉक बेलहरी और दुबहड़ में, 05 दिसंबर को ब्लॉक रसड़ा और सोहाव में, 06 दिसंबर को ब्लॉक बेरुआरबारी और गड़वार में, 07 दिसंबर को ब्लॉक रेवती और बैरिया में, 08 दिसंबर को हनुमानगंज और मनियर में, 09 दिसंबर को ब्लॉक नगरा और नवानगर, 10 दिसंबर को मुरली छपरा और नवानगर में, 11 दिसंबर को ब्लॉक मुरली छपरा में शिविर का आयोजन होगा।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड प्रावधानों के तहत होगा। सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। जहा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास होना जरूरी है।

बता दें कि शिविर में अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपए देना होंगे। यहां से रजिस्टर्ड चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, एन्श्योरेंस, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago