सिकंदरपुर- पुलिस की लापरवाही व मिलीभगत से इलाके में हो रही चन्दन के पेड़ों की कटाई

बलिया। पुलिस की लापरवाही व मिलीभगत से क्षेत्र में हो रहे हरे पेड़ों की अवैध कटाई से अब मंदिर भी वंचित नहीं है. क्षेत्र के प्रमुख जंगलीबाबा धाम कठौड़ा पर चंदन के पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही कई सालों से इलाकाई पेड़ों की कटाई जा रही है, और चोरों की नजर बेशकीमती चंदन के पेड़ों पर भी है.

 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में स्थित जंगली बाबा मंदिर पर शुक्रवार की रात में चोरों ने लाखों रुपए के चंदन के पेड़ को काट कर ले जाने का प्रयास किया. सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों के पहुंच जाने पर लकड़ी चोर नाव लेकर बिहार की तरफ फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार से नाव लेकर इस तरफ स्थित जंगली बाबा धाम पर लाखों रुपए कीमत के दर्जनों चन्दन के पेड़ हैं. जिन पर चोरों की नजर है. शुक्रवार की रात में बिहार के तरफ से आए चोरों ने किसी हथियार से इन पेड़ों को काटने का प्रयास किया. जिसमें एक पेड़ को तो कट भी गया. जिसकी भनक मंदिर पर सो रहे पुजारी को लगी. पुजारी ने गांव वालों को सूचना दिया. गांव वालों के आने की आहट पर चोर नाव लेकर बिहार की तरफ भाग गए. वही गांव के लोगो ने स्टीमर बोट लेकर चोरों को काफी दूर तक नदी में खोजा. बावजूद इसके चोर नहीं मिले इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

 

गांव के लोगो की जागरूकता से जंगली बाबा स्थित मंदिर पर चंदन के पेड़ चोरी होने से बचाया जा सका. मौके पर गांव के लोग नहीं पहुंचते तो शायद चोर इन चंदन के पेड़ों को रात में काटकर बिहार लेकर चले जाते. गांव के प्रमुख लोगों सोनू राय, शिवजी राय, नीरज राय, नन्हे दुबे, शैलेंद्र यादव, शिन्टू राय, डॉक्टर ओम प्रकाश राय, अवधेश राय, पिंटू यादव आदि प्रमुख लोग देर रात्रि तक लेकर उन चोरों को खोजने का प्रयास किया बावजूद इसके चोर रात्रि का लाभ उठाकर के भागने में सफल हो गये

पांच साल पहले भी चोर इसी जगह से चन्दन का दो पेड़ काट ले गए थे. उस समय पुलिस द्वारा कोई करवाई नही की गई थी

चन्दन के पेड़ों को तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री राजधारी सिंह के कार्यकाल में मन्दिर का सुंदरीकरण कराते हुए लगाया गया था

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago