सिकंदरपुर( बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के योगी नाथ इंटर कॉलेज जमुई के प्रांगण में विद्यालय के प्रांगड़ में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संस्थापक रामानंद मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि विद्यालय द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाता है । जिससे कि छात्र छात्राओं में पढ़ने पठन पाठन करने के प्रति रुचि बड़ सके और छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें । वर्तमान समय में शिक्षा एक व्यवसाय बन के रह गई है आज जरूरत है शिक्षकों को छात्रों के प्रति अपनी निष्ठा निभाने की उन्होंने कहा जो छात्र आज भी पढ़ने में तेज है उसके प्रतिभा को कहीं दबाया नहीं जा सकता है । इस दौरान मंकेश्वर प्रसाद, सुनील शर्मा, चंद्रेश पांडेय, सौरभ मिश्रा, इमरान अहमद , निकेश राय ,सर्वजीत कुमार , नीलम यादव ,सुधा आदि लोग उपस्थित रहे ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…