बलिया की सिकंदरपुर पुलिस ने 200 से ज्यादा ट्रैक्टर मालिकों को भेजा नोटिस भेजा !

बलिया डेस्क : बलिया पुलिस ने सिकंदरपुर में व्यावसायिक उपयोग करने को लेकर लगभग 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस जारी किया है.  इसकी खबर सामने आने के बाद विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राम गोविंद चौधरी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ये आरोप लगाया कि सिकंदरपुर पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है.

‘‘ट्रैक्टर किसानों के पास ही होता है. किसान आंदोलन में टैक्टर से ही जा रहे हैं. पुलिस ने किसानों को आंदोलन में आवाजाही करने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है.’’

वहीँ इस मामले में सिकंदरपुर थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि क्षेत्र के 220 ट्रैक्टर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सार्वजनिक मार्ग पर व्यवसायिक कार्य के लिए किया जा रहा है और अल्प वयस्क लोगों द्वारा उन्हें चलाया जाता है.

जिससे की सड़क दुर्घटना हो रही है और साथ ही, ट्रैक्टर एवं ट्राली के जरिये खनन तस्करी आदि अवैध कार्य भी किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई लेना नहीं है.

वहीँ जब संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने यह पूछे जाने पर कि पुलिस को इस तरह का नोटिस जारी करने का अधिकार है अथवा नहीं , उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago