बलिया डेस्क : बलिया पुलिस ने सिकंदरपुर में व्यावसायिक उपयोग करने को लेकर लगभग 220 ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस जारी किया है. इसकी खबर सामने आने के बाद विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राम गोविंद चौधरी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ये आरोप लगाया कि सिकंदरपुर पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है.
‘‘ट्रैक्टर किसानों के पास ही होता है. किसान आंदोलन में टैक्टर से ही जा रहे हैं. पुलिस ने किसानों को आंदोलन में आवाजाही करने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है.’’
वहीँ इस मामले में सिकंदरपुर थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि क्षेत्र के 220 ट्रैक्टर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सार्वजनिक मार्ग पर व्यवसायिक कार्य के लिए किया जा रहा है और अल्प वयस्क लोगों द्वारा उन्हें चलाया जाता है.
जिससे की सड़क दुर्घटना हो रही है और साथ ही, ट्रैक्टर एवं ट्राली के जरिये खनन तस्करी आदि अवैध कार्य भी किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई लेना नहीं है.
वहीँ जब संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने यह पूछे जाने पर कि पुलिस को इस तरह का नोटिस जारी करने का अधिकार है अथवा नहीं , उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…