Categories: बलिया

छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सिकंदरपुर पुलिस ने की कार्यवाही

सिंकदरपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को वह महाविद्यालय की बस से गांव स्थित काजीपुर चट्टी पर अपनी बहन तथा अन्य सहपाठी छात्राओं के साथ उतर कर घर जा रही थी। तभी उसके साथ छेड़खानी हुई।

चट्टी पर मौजूद भूपेंद्र राम नाम का आरोपी दोनों युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब दोनों युवतियों ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज की। इतना ही नहीं युवक ने एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट तक कर दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी धमकी देते हुए बाइक से भाग निकला। छात्र के मुताबिक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताकर सूचना डायल 1090 को दी।

युवक को गिरफ्तार करने डायल 1090 युवक के घर पहुंची लेकिन युवक भाग गया। थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि युवक सिकंदरपुर की तरफ बाइक द्वारा कहीं भाग रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जलालीपुर चट्टी के समीप उसे पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता के दिए तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को चालान कर दिया। मामले को लेकर सिकंदरपुर सीओ राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुदकमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago