Categories: बलिया

सिकंदरपुर हत्याकांडः पुलिस के सामने हुआ युवक का कत्ल? वायरल वीडियो से उठे सवाल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कठौड़ा में कल एक युवक की दर्दनाक तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय फेसबुक पर लाइव हुई वीडियो और बाद में अपलोड की गई वीडियो सामने आई है। इसमें आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस के सामने ही युवक की हत्या हुई है। वहीं पुलिस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।बता दें कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कठौड़ा में निवासी सिद्धेश्वर राय की बहन माया की शादी सुदामा तिवारी से हुई थी। इनकी कोई संतान नहीं थी लेकिन माया कुमार एक बच्चे को लेकर सुल्तानपुर लाई थीं, जिसकी उम्र अब 20 साल है। नाम सिद्धार्थ है।

नंवबर 2020 में सुदामा तिवारी की मौत हो गई। जिसके बाद से ही माया अपने भाई सिद्धेश्वर राय के घर कठौड़ा में रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन माया का बेटा सिद्धार्थ अपने साथी मुकेश पाण्डेय, अनीश शर्मा निवासी खरीद, शमशाद निवासी बालूपुर खेजुरी, सोनू यादव निवासी खरीद, प्रीतम निवासी लोहारपट्टी, आकाश निवासी जमालपुर, सुधीर यादव निवासी मिल्की मोहल्ला और 20 से 25 अन्य अज्ञात साथियों के साथ एक राय होकर सोमवार शाम 05.15 बजे सिद्धेश्वर राय के दरवाजे पर पहुंचा और माया कुमारी से मिलने, दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते हुए गाली गलौच की।

सिद्धेश्वर राय इतने लोगों को देखकर डर गए। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सिद्धेश्वर के पुत्र शांतनु ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर सिद्धार्थ और साथी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। उसी समय योगेन्द्र वर्मा के घर के बगल में अनीश शर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यानि की पुलिस के सामने हत्या की होने की बात सामने आ रही है। वहीं अनीश के भाई गुंजन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश पाण्डेय और सात दोस्तों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गई है।

मौके से मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं। शमशाद, सोनू यादव, सुधीर यादव, आकाश, प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों से पुलिस ने इनकार किया है। एसपी राजकरन नय्यर का कहना है कि पुलिस के सामने गोली नहीं चली है। सिद्धार्थ मामा के घर से कुछ दूरी पर ये घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago