स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए -खण्ड शिक्षा अधिकारी

सिकंदरपुर (बलिया) जूनियर हाई स्कूल सिकन्दरपुर पर शनिवार को शिक्षा क्षेत्र नवानगर के समस्त प्रधानाध्यापकों व एनपीआरसी समन्वयको की बैठक संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी एस एन त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों का संचालन होने के साथ ही अध्यापकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत अनिवार्य है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । वही शाला सिद्धि और सोशल ऑडिट को लेकर के सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया तथा कहा कि सभी कार्य 1 सप्ताह के अंदर सभी पूर्ण करा लिया जाए । स्कूल चलो अभियान को गांव के प्रत्येक मजरों में चला कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए । शिक्षा क्षेत्र नवानगर के अंग्रेजी माध्यम से चयनित विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय गांव किशोर, नवानगर, कठौड़ा, डुंहा, ईसारपीथापट्टी के प्रधानाध्यापकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर कार्यालय को सूचित करें वहां की शिक्षा के लिए 5 अध्यापकों की नियुक्ति करभेज दिया गया है । कहा कि विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का काम करें । बैठक में अनिल सिंह सत्येंद्र राय आशुतोष यादव जितेंद्र यादव मिथुन पांडे विकास राय सोनू जायसवाल आशुतोष पांडे सहित सभी प्रधानाद्यापक उपस्थित रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago