सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही खुल कर धांधली, सुध लेने वाला कोई नहीं

सिकंदरपुर (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में हो रही लापरवाही और कमीशन के बल पर लिखी जा रही दवाओं को लेकर के स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।

वही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आम जनता में सुगबुगाहट तेज होने लगी है । आम जनता का कहना है कि कोई नेता हो या अधिकारी उन्हें गरीब गांव से आने वाले मरीजों को की हो रही आर्थिक दोहन के खिलाफ कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि 6 माह पहले अधिकारियों द्वारा अस्पताल में दवाई उपलब्ध कराने का दावा किया गया था ।

लेकिन धीरे-धीरे या दावा केवल खोखला साबित हुआ आज के दौर में अगर कोई भी मरीज अस्पताल पर चला जाए तो 1000 से कम किसी की दवाई नहीं लिखी जा रही है ।

जिससे कि मरीजो को परेशान हो रहा है इस संबंध में जमुई गांव निवासी अशोक यादव ने कहा कि अस्पताल पर केवल दलालों वह दवा सप्लायरों के माध्यम से कमीशन वाली दवाइयां लिखी जा रही हैं इस संबंध में न तो कोई डॉक्टर मरीज के प्रति हमदर्दी दिखा रहा है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि केवल अपने अपने स्वार्थ में सभी लोग लगे हुए हैं ।

वही कुड़ियांपुर गांव निवासी तेज बहादुर यादव ने कहा कि अस्पताल केवल पैसा कमाने का जरिया बन गया है डॉक्टरों को मरीजों को ठीक होने से मतलब नहीं बल्कि उन्हें अपना कमीशन बनाने के चक्कर में दवाइयां लिखा जा रहा है । वही अस्पताल से किसी प्रकार की दवा किसी मरीजों को नहीं दिया जा रहा है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago