सुशांत को याद कर बोले सिद्धांत- बलिया से पटना दूर नहीं, सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे

बलिया  : गली बॉय’ में एमसी शेर की भूमिका निभाने वाले बलिया के लाल सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें बेहद भावुक अंदाज़ में याद किया।

उन्होंने कहा कि वो सुशांत से मिलना चाहते थे और उनसे भोजपुरी में बात करना चाहते थे। लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका। सिद्धांत ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत का नाम लिए बिना एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘जब तुम थे, हम कुछ नहीं थे, अब हम हैं, तो तुम नहीं। सोचा था…मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे तुमसे गुरु…। बलिया से पटना इतना भी दूर नहीं।’ दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना से थे।

वहीं, सिद्धांत का घर बलिया में हैं। बलिया से पटना की दूरी ज़्यादा नहीं और दोनों ही जगह भोजपुरी बोली और समझी जाती है। सिद्धांत के लिए सुशांत एक रोल मॉडल थे, क्योंकि उन्होंने भी छोटी जगह से उठकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी। इसी वजह से सिद्धांत की हसरत थी कि वो सुशांत से मिलें।

लेकिन वक़्त ने उन्हें मौका नहीं दिया और उनकी ये हसरत अधूरी रह गई। इससे पहले सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर ही 14 जून को एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो दिवंगत स्टार सुशांत के बगल में खड़े नज़र आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘यह फोटो बहुत ख़ास है। सोचा था कि जब फिर कभी मिलेंगे, तो दिखाऊंगा और पूछूऊंगा- आपको याद है?! मैं वही लड़का हूं।

यहीं से मेरा सफ़र शुरू हुआ था और आप उसमें हमेशा रहेंगे भाई।’ सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कुछ महीनों से अवसाद में थे। उनके असामयिक निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आादमी तक उन्हें अपने अपने अंदाज़ में याद कर संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago