बलिया- पीसीएस एग्जाम पास कर सिपाही से SDM बने श्याम बाबू की नियुक्ति रद्द

बलिया डेस्क : बैरिया के इब्राहिमाबाद उपरवार इलाके के रहने वाले श्याम बाबू 2016 के पी सी एस एग्जाम में पास होकर चर्चा में आये थे. दिलचस्प बात यह थी कि श्याम बाबू उस वक़्त प्रयागराज में सिपासी के पद पर तैनात थे. पीसीएस एग्जाम में श्याम बाबू ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र लगाया था.

लेकिन अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसीएस अधिकारी के तौर पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गयी है. दरअसल उनके द्वारा सौंपा गया प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने श्याम बाबू की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है. आपको बता दें कि श्याम बाबू संतकबीर नगर में उप जिलाधिकारी (परिवीक्षाधीन) के पद पर तैनात थे.

मिली जानकारी के मुताबिक़, श्याम बाबू ने एसटी का प्रमाण पत्र लगाकर खुद को गोंड जाति का बताया था. लेकिन इसके बाद मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था गोरखपुर के अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी की तरफ से अपील की गयी कि श्याम बाबू के जाति प्रमाण पत्र सत्यापन किया जाए. शिकायतकर्ता का कहना था कि श्याम बाबू ने अपने जाति प्रमाण पत्र में हेरा फेरी की है.

वहीँ अब बैरिया के तहसीलदार ने भी आख्या में श्याम बाबू को एसटी का नहीं माना है. वहीँ बलिया के डीएम और बांसडीह तहसीलदार ने उच्च न्यायालय में एक याचिका के जवाब में यह भी बताया है कि बलिया में यह जनजाति पाई ही नहीं जाती है.

वहीँ गाँव के लोगों का कहना है कि श्याम बाबू के पूर्वज खेती किसानी और भूजा वगैरा बेचने से लेकर मजदूरी का काम करते थे. लोगों का कहना है कि इनका गोंड जाति से कोई संबंध नहीं हैं. लोगों का कहना है कि यह पिछड़ी जाति से हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago