शार्टसर्किट से इस गांव की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान राख

बैरिया.
थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में बीती रात किराना दुकान में लगी आग से एक बाइक सहित दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. आसपास के लोगों के अथक प्रयास से घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था.
गांव निवासी शंकर साह का पूरा परिवार रोज की भांति खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. इसबीच आधी रात को शार्टसर्किट से दुकान में आग लग गयी, इस दौरान आग ने विराल रूप अख्तियार करते हुए दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान सहित दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को आगोश में ले लिया. परिजन किसी प्रकार सीढ़ी के सहारे घर की छत पर जाकर जान बचाए. आसपास के लोग तथा अग्निशमन दस्ता के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago