बलिया में रोस्टर के तहत खुलेंगी दुकानें, लेकिन 44 लोगों की अभी रिपोर्ट आना बाकी !

बलिया डेस्क:  एक तरफ ग्रीन जोन में शामिल बलिया जिले को प्रशासन ने मंगलवार को दुकानों के खुलने का रोस्टर तय करते हुए उनके लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए रोस्टर जारी किया है । वहीँ दूसरी तरफ अगर स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों की माने तो चार मई तक कुल 537 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 493 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 44 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल थी।

ये है रोस्टर 

सोमवार से शनिवार
प्रात: 07 से अपरान्ह 03 बजे तक किराना, सब्जियों, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल कृषि खादय पशुपालन से संबंधित दुकानें इत्यादि घी-तेल की दुकानें खुलेंगी।

बुधवार, शुक्रवार व रविवार
प्रात: 10:30 बजे से अपराहन 03:30 बजे तक बिल्डिंग मैंटीरियल आयरन, हार्डवेयर स्टोन (मार्बल, टाइल्स) प्लाईवुड, शटरिंग, बांस बल्ली, इलेक्ट्रॉनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, मोबाइल व चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग दुकानें, जनरल स्टोर खुलेंगी।

मंगलवार, गुरुवार व शनिवार
प्रात: 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक सराफा, फर्नीचर, कपड़ा (रेडिमेंट, साड़ी सूटिंग शटिंग) कास्टमेटिक चूड़ी और जूता चप्पल, रस्सी कागज के गिलास झोला (डिस्पोजल), कॉपी- किताब, स्टेशनरी, खेलकूद के सामान व फोटो स्टेट खुलेगी।

ये दुकाने प्रतिदिन खुलेंगी
जबकि प्रतिदिन प्रात: 09 बजे से सायं 06 बजे तक मेडिकल की दुकान, डेरी व गैस सिलेंडर की दुकानें खुली रहेंगी।

इन्हें अभी नहीं है खोलने की इजाजत

समोसा, मिठाई, चार्ट, पपड़ी, कोल्ड्रिंक, पान, गुटखा मसाला, बीड़ी आदि खुली खाने पीने वाली चीजों की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। सभी दुकानों को कोविड-19 के अंतर्गत दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, जो दुकानदार निर्देशों का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

537 में 493 निगेटिव, 44 की रिपोर्ट आनी बाकी
वहीँ अगर स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों की माने तो  चार मई तक कुल 537 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 493 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 44 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

इसमें चार महिलाएं शामिल थी। जिला महामारी नोडल प्रभारी डा. जियाउल हक ने बताया कि पांच मई को जनपद में सैंपल नहीं लिया गया था। बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक और रेलवे विभाग द्वारा काजीपुरा में बनाए जा रहे वाशिंग पीट पर कार्य कर रहे एक मजदूर का सैंपल नेगेटिव आया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं मिला है। लेकिन पूरी तरी सतर्कता जा रही है ताकि कहीं से चूक ना हो जाए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago