Categories: बलिया

बलिया में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा, फ़र्ज़ी साइन कर करवा ली शराब तस्करों की ज़मानत

बलिया ज़िले में चौंकाने वाला फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आया है। यहां फ़र्ज़ी साइन करवाकर 2 शराब तस्करों की ज़मानत करवा ली गई। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले के मामले आने के बाद पूरे ज़िले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक़, मामला बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने फर्जीवाड़ा का शातिर खेल खेलकर पुलिस की नींद उड़ा दी। शातिरों ने ज़मानत के पेपर्स में मुख्य न्यानिक मजिस्ट्रेट के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर कर लिए और फ़र्ज़ी मुहर भी लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने थाने में ज़ब्त सैंकड़ों पेटी शराब को छुड़ाने के लिए ऑर्डर भी रिलीज़ कर दिए थे। मामले का खुलासा होने के बाद सीजेएम प्रथम के बाबू के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है।

मामले की विस्तार से बात करें तो पिछले कुछ दिनों पहले सहतवार थाने की पुलिस द्वारा एक शराब माफिया के ठिकानों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध शराब की सैकड़ों पेटी बरामद की गई थी, और आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इसी बीच बदमाशों ने सीजेएम कोर्ट का फर्जी जमानत पेपर तैयार किया और जज के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए फर्जी मुहर लगाकर दोनों आरोपियों को जेल से छुड़ा लिया।

हालांकि पुलिस को कोर्ट के इस फर्जी ऑर्डर को देखकर शक हुआ। जिसके बाद इस मामले की गम्भीरता से जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान कोर्ट के बाबू ने बताया कि उनके कार्यालय से ऐसा कोई जमानत ऑर्डर या रिलीज ऑर्डर जारी ही नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर बलिया के नगर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक,  इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और दूसरी गिरफ्तारी अब हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस घटना की गम्भीरता से जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago