बलिया में गरजे शिवपाल यादव, कहा- भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे !

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही 2022 में होंगे, लेकिन राजनीति दल अभी से ही सियासी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। बलिया पहुचे  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए समान विचारधारा वाले सभी बड़े व छोटे दलों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से गठबंधन के लिए कई बार ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नही किया। उनका गठबंधन सपा से ही होगा तथा वह त्याग करने के लिए तैयार हैं।

भाजपा से नहीं होगा गठबंधन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने  सहतवार नगर में आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा से हरगिज गठबंधन नही करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा से गठबंधन के लिए कई बार ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नही किया। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि वह सपा से गठबंधन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि राजनीति में उनका सिद्धांत है- संघर्ष के साथ त्याग। वह सरकार बनाने के लिए त्याग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका नारा भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए गैर भाजपावाद का है। उन्होंने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए समान विचारधारा वाले सभी बड़े व छोटे दलों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सभी दल इकट्ठा होकर ही भाजपा को हटाने में कामयाब हो सकते हैं। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब उनकी सभी दलों व नेताओं से बातचीत होगी तभी वह कुछ बोलेंगे। तांडव वीडियो को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिये। उन्होंने नये कृषि कानून की पुरजोर मुखालफत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है । उन्होंने सभी कानूनों को वापस लेने की मांग की।

राजनीति देश की एकता व अंखडता के लिए घातक

इसके पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 19वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियो व कानूनी बिलो के कारण देश के गरीब, किसान, व्यापारी, बेरोजगार युवा सहित सभी आम लोग परेशान हैं। किसान बिल व कोराना पर राजनीति देश की एकता व अंखडता के लिए घातक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केन्द्र की गलत नीतियो, नोटबंदी, जीएसटी व कोरोना के कारण लोग पहले से ही मंहगाई व परेशानी झेल रहे थे, इस बीच किसान बिल लागू किया गया हैं, जो देशहित में गलत है।

शिवपाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि किसान बिल का पार्टी तब तक विरोध करेगी जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की झूठी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा किसान, गरीब, मजदूर के लिए एैसी पालिसी लायेगे की सभी को लाभ होगा। किसानो का बिजली बिल माफ कर दिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार प्रसपा की ही बनेगी।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago