उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा- ‘सपा और बसपा का गठबंधन बेमेल है.
जिस बेटे को पिता ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया वही धोखेबाज हो गया, ऐसे लोग आप के क्या होंगे. ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है, ये कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं.
ऐसे लोग सपा को बर्बाद कर देंगे. हमने कभी नहीं सोचा था कि सपा से अलग होऊंगा लेकिन हमें मजबूर किया गया, तब जाकर नई पार्टी बनाई’. उन्होंने कहा कि बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिल्ली में कोई सरकार नही बना पाएगा.
शनिवार को बलिया जिले में सहतवार के बड़ा पोखरा पर आयोजित स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव कहा- ‘स्व. बद्री नाथ सिंह गरीबों का बहुत ध्यान रखते थे. उनके पास से कोई निराश नही लौटता था. आज यहां उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है कि लोग उनका कितना सम्मान करते हैं’.
उन्होनें कहा कि देश आज विषम परिस्थिति में है. साल 2014 में मोदी ने कहा था सबका साथ सबका विकास. लेकिन, आज तक कुछ नहीं हुआ. कोई वादा पूरा नहीं किया. घोषणा पत्र भी पूरा नहीं किया. बेरोजगारी बढ़ गई है. नौजवान परेशान है.
शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा और प्रदेश के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है. इसका बदलाव होना चाहिए और जिसका फैसला जनता को करना है. लोहिया, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करेंगे. उनसे ही राजनीति सीखी है. बलिया की धरती से इसका शंखनाद करेंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…