बलिया। सड़क हादसे में घायल चिलकहर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल पांडेयपुर पर तैनात शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका 2 दिन से आजमगढ़ में इलाज चल रहा था। वहीं मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। और शिक्षक साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें चिलकहर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर निवासी रूना पांडेय की तैनाती बतौर शिक्षामित्र चिलकहर के कम्पोजिट स्कूल पांडेयपुर में थी। 2 दिन पहले सड़क हादसे में वह घायल हो गई थीं। और उनका इलाज आजमगढ़ में चल रहा था, जहां गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम है
वहीं तैनाती वाले स्कूल पर शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विवेका सिंह, आशुतोष सिंह, विन्दु यादव, आशीष, रवि, संजय और सूर्यप्रकाश इत्यादि मौजूद रहे। वहीं, शिक्षामित्र रूना पांडेय के निधन पर प्राशिसं चिलकहर के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह आदि ने दुख जताया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…