युवती की आपत्तिजनक फोटो शेयर करना पड़ा महंगा, बलिया पुलिस ने 3 को पकड़ा

बलिया। जिले में तीन युवकों को फेसबुक पर लड़की के नाम की फर्जी आईडी बनकर वीडियो शेयर करना महंगा पड़ गया। जहां फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रेवती थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें नवागत एसपी नैय्यर के निर्देशन में अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके चलते वांछित अभियुक्तगण पंकज शाह पुत्र कामेश्वर शाह निवासी गायघाट थाना रेवती, मनोज कुमार चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान निवासी गायघाट थाना रेवती बलिया, दीपक साहनी पुत्र अनिल साहनी निवासी गायघाट पर रेवती थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों ने बीते दिनों एक लड़की की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो फेसबुक के साथ ही वाट्सएप पर वायरल किया था। घटना के बाद लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

परिजनों की तहरीर पर रेवती थाने में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों अभियुक्त पचरूखा देवी मन्दिर के पास खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने धाबा बोलकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago