बलिया। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग से दुष्कर्म की कोशिश के मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 20 साल का युवक है। जिसने करीब 100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी ने कट्टे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की थी। हालांकि आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लगभग 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कट्टे के बल पर युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।
आरोपी युवक के खिलाफ बुजुर्ग महिला के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया और फिर कार्रवाई की गई। घटना 20 अगस्त की है और परिजनों ने 22 अगस्त को ही इसकी तहरीर कोतवाल रसड़ा को दे दी थी । जब 29 अगस्त तक पुलिस जांच के नाम पर परिजनों को दौड़ाती रही तो परिजनों ने इस खबर को मीडिया के संज्ञान में दिया । खबर मीडिया में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…