शर्मनाक- बलिया में शिक्षक दिखाता था छात्राओं को अश्लील वीडियो, सस्पेंड

बलिया में एक शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया। मामला बैरिया इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय का है जहाँ शिक्षक छात्राओं को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था। कई छात्राओं ने उससे तंग आकर स्कूल जाना ही बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की। जांच में मामला सही मिलने पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

स्कूल का शिक्षक पिछले कुछ दिनों से कक्षा चौथी व पांचवीं क्लास की छात्राओं को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाता था। जानकारी अभिभावकों को तब हुई जब पिछले दो दिनों से छात्राएं स्कूल नहीं जा रही थीं। कारण पूछे जाने पर कुछ ने अपने घरवालों को पूरे मामले से अवगत कराया। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की तो हड़कम्प मच गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने मामले की जांच करने के लिये खंड शिक्षाधिकारी हेमंत मिश्र को भेजा। सोमवार को बीईओ गांव में पहुंचे तथा छात्राओं व अभिभावकों से बातचीत कर पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया। बीएसए ने रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया शिक्षक अरविंद कुमार को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ बैरिया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago