बलिया पहुचे बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने सपा-बसपा गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

बलिया पहुचे भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने में सपा-बसपा गठबंधन को लेकरअखिलेश और मायावती पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर चुनाव से पहले किसी न किसी को अपनी साइकिल पर बैठा लेते हैं। इस बार बसपा का हाथी बैठा लिया। तो इस बार साइकिल पंचर ही नहीं होगी बल्कि उसका रिम भी टूट जाएगा। साथ ही राहुल गांधी की भी चुटकी ली। कहा कि राहुल गांधी आंख मारे कोई बात नहीं वीर जवान हैं कुंवारे हैं इस पर मैं क्या कहूं।

दरअसल, भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहनाज हुसैन यूपी के बलिया जिले जिले में युवा चेतना संस्था द्वारा आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर बयान देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुटकी ले ली। उन्होंने सपा-बसपा की गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव हर चुनाव से पहले किसी न किसी को अपनी साइकिल पर बैठा लेते हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी को साथ लिया तो साइकिल पंचर हो गया और इस बार बसपा का हाथी बैठा है तो साइकिल का रिम भी टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 सीट जीत कर यूपी से केंद्र का रास्ता तय किया गया था। इस बार 51 फीसदी वोट लेकर 73 से 74 सीटें आयेंगी और भाजपा की फिर से सरकार केंद्र में बनेगी।

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी अखियां मारे कोई बात नहीं वीर जवान है आंख मार रहे हैं। कुंवारे हैं इस पर मैं क्या कहूं। शाहनवाज हुसैन इतने पर भी नहीं रूके उन्होंने कहा कि देश की रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री की पाठशाला के बावजूद राहुल गांधी को समझ में नहीं आया तो यह अनुसंधान का विषय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago