भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 मई को उत्तर प्रदेश में 4 चुनावी रैलियां करेंगे और गोरखपुर में रोडशो करेंगे। भाजपा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शाह महराजगंज, सलेमपुर, बलिया व देवरिया में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे तथा गोरखपुर में रोड-शो करेंगे।
जानकारी मुताबिक शाह सुबह 10 बजे महाराजगंज के नौतनवां में छपवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत बलिया में सिकंदरपुर में रैली करेंगे।
वह दोपहर 12.30 बजे बलिया के फेफना में चुनावी रैली करेंगे जबकि दोपहर 2 बजे देवरिया के राजकीय इंटर कालेज मैदान में जनसभा करेंगे। शाह दोपहर 3 बजे गोरखपुर में टाउन हॉल से विजय चौक तक रोड-शो के माध्यम से जनता का अभिवादन करेंगे ।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…