Categories: बलिया

बलिया- ईओ मणि मंजरी सुसाइड केस में कंप्‍यूटर ऑपरेटर और ड्राइवर को 7 साल की कैद

बलिया में चर्चित मनियर ईओ मणि मंजरी राय सुसाइड केस में कोर्ट ने कंप्‍यूटर ऑपरेटर समेत दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया। वही अर्थदंड अदा ना करने पर अभियुक्त को 3 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

करीब पौने 3 साल पुराने मामले में अपर जिला न्‍यायाधीश अरुण कुमार की अदालत ने कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश पांडे और उसके ड्राइवर चंदन वर्मा को दोषी ठहराया है। बता दें मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने घर पर 6 जुलाई 2020 की रात को आत्महत्या कर ली थी। मामले में मणि मंजरी के भाई ने मनियर नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता, सिकंदरपुर के ईओ संजय राव, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश पांडे, विनोद सिंह और ड्राइवर चंदन वर्मा के खिलाफ़ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि मणि मंजरी की पहली तैनाती मनियर नगर पंचायत में हुई थी। गलत टेंडर और फर्जी भुगतान के लिए दबाव बनाये जाने के कारण उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

भाजपा के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप और प्रताड़ना से ईओ के आत्महत्या का आरोप लगने के बाद मामला हाई प्रोफाइल हो गया था। सुनवाई के दौरान चेयरमैन भीम गुप्ता और टैक्स बाबू विनोद सिंह ने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया था। जबकि नगर पंचायत सिकंदरपुर के ईओ संजय राव को पुलिस ने क्लीनचीट दे दी थी। बाकी 2 लोगों को अब सजा सुनाई गई है।

 

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago