Categories: बलिया

बलिया में सनसनीखेज वारदात, व्यापारी पर सरेराह धारदार हथियार से जानलेवा हमला

बलिया के बेल्थरा रोड में बदमाशों ने एक व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना रात साढ़े 8 बजे की है। यहाँ 28 वर्षीय व्यापारी राहुल गुप्ता तेज हवा के कारण अपनी सब्जी मंडी स्थित दुकान का सामान सुरक्षित करने गए थे।

वो जैसे हीअपनी दुकान पर पहुंचे, चार-पांच नकाबपोश युवक वहां आ गए। बदमाशों ने अचानक ही राहुल पर हमला बोल दिया। इस हमले में राहुल बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तुरंत राहुल को सीएचसी सीयर पहुंचाया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago