Categories: featured

देखिए बारिश में बलिया का हाल… जिला जेल में भरा पानी, कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी

लगातार हो रही बारिश से बलिया बेहाल हो गया है। विभिन्न मार्गों पर जलभराव इतना हो गया है कि समझना मुश्किल है कि तालाब है या सड़क। बारिश के कारण जेल परिसर में भी पानी- पानी हो गया है। जिससे कैदियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जेल में कैद बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की नौबत आ गई है। इसको लेकर जीडी जेल ने जिलाधिकारी व एसपी को पत्र लिखकर कर बंदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जेल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। शिफ्टिंग को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब आफत बन गई है। जिला कारगार के बैरकों में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव में फंसे कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला जा रहा है। जेलर राजेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया जेल में जलभराव होने के कारण वहां के बंदियों को आजमगढ़ जेल और अंबेडकरनगर जेल ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम तक बलिया जेल को खाली करा दिया जाएगा।

बलिया के जेल में जलभराव कोई नई बात नहीं है। साल 2019 में भी इसी तरीके से जिला कारागार जलमग्न हो गया था। जिसके बाद 863 बंदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जेलों में स्थानांतरित किया गया था। जलभराव और अंग्रेजों की जमाने की जेल के स्थान पर नई हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन भूमि नहीं मिलने से अभी इस पर काम नहीं शुरू हो सका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago