लगातार हो रही बारिश से बलिया बेहाल हो गया है। विभिन्न मार्गों पर जलभराव इतना हो गया है कि समझना मुश्किल है कि तालाब है या सड़क। बारिश के कारण जेल परिसर में भी पानी- पानी हो गया है। जिससे कैदियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।
हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जेल में कैद बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की नौबत आ गई है। इसको लेकर जीडी जेल ने जिलाधिकारी व एसपी को पत्र लिखकर कर बंदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जेल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। शिफ्टिंग को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब आफत बन गई है। जिला कारगार के बैरकों में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव में फंसे कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला जा रहा है। जेलर राजेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया जेल में जलभराव होने के कारण वहां के बंदियों को आजमगढ़ जेल और अंबेडकरनगर जेल ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम तक बलिया जेल को खाली करा दिया जाएगा।
बलिया के जेल में जलभराव कोई नई बात नहीं है। साल 2019 में भी इसी तरीके से जिला कारागार जलमग्न हो गया था। जिसके बाद 863 बंदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जेलों में स्थानांतरित किया गया था। जलभराव और अंग्रेजों की जमाने की जेल के स्थान पर नई हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन भूमि नहीं मिलने से अभी इस पर काम नहीं शुरू हो सका है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…