Categories: बैरिया

बलिया में 2 दिन में दूसरी वारदात, गोली मारकर पिकअप लूट ले गये बदमाश, इलाके में हड़कंप !

बलिया डेस्क :  त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव से पहले बलिया में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले में पिछले दो दिन के अन्दर गोली चलने की दो वारदातें सामने आई है। ताज़ा मामला रविवार सुबह रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर सामने आया है जहाँ पिकअप चालक को गोली मारकर बदमाशों ने पिकअप लूट लिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना  रेवती थाना क्षेत्र के कोलनाला रेलवे क्रासिंग पर की है जहाँ रविवार की सुबह पिकअप चालक राजू यादव (25) को गोली मारकर बदमाशों ने पिकअप लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल चालक सिताबदियरा का बताया जा रहा है।गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात बलिया के थाना बांसडीह में बेखौफ बदमाशों ने शराब न मिलने सेल्समैन को अपना निशाना बनाया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago