बिल्थरारोड- चर्चित रमेश पटेल हत्याकांड की जांच को लेकर निश्चितकालीन अनशन शुरू

बिल्थरारोड – उभांव थाना अंतर्गत पलिया खास गांव के चर्चित रमेश पटेल हत्याकांड मामले के खुलासे को भारत आजाद पार्टी ने ग्राम तिनरनई खिजिरपुर गांव के मुख्य चट्टी पर रविवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले ही दिन मृतक की बहन लक्ष्मीना पटेल भी बच्चों संग शामिल हुईं और भाई के हत्यारों को जेल पहुंचाने तक ग्रामीणों से साथ देने की अपील की। हत्याकांड के करीब 50 दिन बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से आंदोलनकारियों ने मामले में पुलिस पर लीपापोती करने एवं हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया और पूरे मामले से पर्दा हटने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। आंदोलन को तेज करने का आह्वान करते हुए भारत आजाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल ने कहा कि पूरे मामले को पुलिस प्रशासन आत्महत्या का रूप देकर हत्यारों को बचाने में लगी है और निष्पक्ष जांच करने में आनाकानी कर रही है। अनशन करने वालों में पहले दिन मृतक रमेश पटेल की छोटी बहन लक्ष्मीना पटेल, स्वतंत्र पटेल, विनोद यादव, बारिश खान, राजकुमार, भरत पटेल, रामशरण यादव, मंजू देवी, लालसी देवी, गायत्री देवी, देवंती देवी, प्रमिला देवी, विजयी पटेल, उपेंद्र प्रसाद, गुल्लू प्रसाद राजभर, रामभजन पटेल, गौरीशंकर, हर्ष देव पटेल, उमेश, तेजबहादुर, आरपी ¨सह पटेल, तेजबहादुर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हीरामन पटेल व संचालन भारत आजाद पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। पांच मई को घर में मिला था शव

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago