Categories: बलिया

बलिया में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

बलिया में ठंड के कहर को देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सभी बोर्डों के विद्यालय बंद रहेंगे।

ताजा आदेश के मुताबिक अब 9 से 12वीं तक की कक्षाएं भी बंद हो गयी है। इससे पहले सिर्फ कक्षा 8 तक की स्कूल ही बंद किए गए थे। जिसके बाद अभिभावकों ने 12वीं तक की क्लास की छुट्टी की मांग की थी।

जिसके बाद अब संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के  समस्त माध्यमिक विद्यालयों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, मदरसा) में दिनांक 14/01/2023 तक पठन पाठन बंद रहेगा। विद्यालय बंद रहने की स्थिति में सभी प्रिंसिपल, लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मोबाइल निरंतर स्वीच आन रहेंगे।

वहीं जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रहीं हैं,उन विद्यालयों के  संचालन पर  कोई रोक नहीं है। विद्यालय प्रबंधन छात्र छात्राओं के लिए  ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्री बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago