SBI ग्राहक सेवा बंद होने से ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम

बलिया। जनपद के सुखपुरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र के अचानक बंद होने व केवाईसी नहीं होने के कारण सीएससी से जुड़े सैकड़ों खाताधारकों ने स्टेट बैंक के सम्मुख बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। लगभग एक घंटे के बाद थानाध्यक्ष राममूर्ति यादव व एसआई मधुसुदन चौरसिया के समझाने व शाखा प्रबंधक से बात कराने के आश्वासन पर खाताधारको ने जाम समाप्त किया।

जानकारी हो कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्षेत्र के अपायल, हरिपुर, भरखरा, भोजपुर, शिवपुर, बेसहां मे सीएससी का संचालन होता है। इसमे बैसहां सीएससी पर पिछले वर्ष लाखों रुपए के गबन के आरोप के मद्देनजर बैंक ने बैसहां सीएसी को बंद कर दिया था। शेष सीएससी पूर्व की भांति चल रही थी। इस बीच बैंक के उच्चाधिकारियों ने सुखपुरा शाखा की समस्त सीएससी को बंद कर दिया।


जिसमें हरिपुर और भरखरा सीएससी के संचालक हाई कोर्ट से स्टे ले कर सीएससी संचालित कर रहे थे लेकिन बाद में हाईकोर्ट से पराजय के बाद उन्होंने अपनी सीएससी बंद कर दी इस प्रकार सीएससी से जुड़ें लगभग 15000 खाताधारकों का लेन-देन पूर्णतया अवरुद्ध हो गया स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर आने के बाद उन्हें ई केवाईसी बनाने की बात कह कर लौटा दिया जा रहा था। बार-बार दौड़ने से परेशान और लेन-देन अवरुद्ध होने से नाराज खाता धारको ने गुरुवार को स्टेट बैंक के सम्मुख बलिया सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष और उनके सहयोगियों ने समझा-बुझाकर जाम छुड़वाया ।पता चला है कि बैंक ने सीएससी को एनजीओ को सुपुर्द कर दिया है।इससे सीएससी संचालको के कमीशन पर प्रतिकूल असर पड़ा है ।मात्र भंवरपुर सीएससी को छोड़कर सभी सीएसई आज बंद पड़ी हैं।जाम में ज्यादातर महिलाएं शरीक थी जिसमें इंदिरा,भागमति,सुंदरी,बुनेला,सरला,माधुरी व चमेली प्रमुख रुप से शामिल रही।
.
इस संबंध में बैंक की प्रभारी शाखा प्रबंधक सुनीता तिवारी ने बताया की बैंक मे स्टाफ की बेहद कमी है। जिसके चलते काम का लोड बढ़ गया है। फिर भी मैने कहा है कि धीरे धीरे सबका केवाईसी बन जायेगा। सारी परेशानी खत्म हो जायेगी । एक साथ इतने खाताधारकों का केवाईसी बनाना असंभव है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago