बलिया के लाल सौरभ सिंह बने डिप्टी एसपी, आगरा में हुई पहली पोस्टिंग

बलिया डेस्क : शासन ने सूबे में 30 नए डिप्टी एसपी तैनात किए हैं। इन्हें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तैनात किया गया है। इनमें से एक बलिया के रहने वाले सौरभ सिंह भी हैं। सैरभ की आगरा में पोस्टिंग की गई है।

बलिया के बसंतपुर के रहने वाले सौरभ सिंह की ये पहली पोस्टिंग है। उन्होंने आज आगरा में बतौर डिप्टी एसपी कार्यभार संभाला। सौरभ की इस कामयाबी से ज़िले में खुशी की लहर है। इलाके के लोग परिजनों को बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सौरभ ने अपनी इस कामयाबी से ज़िले का नाम रौशन किया है।

कौन हैं सौरभ सिंह?
सौरभ सिंह बलिया के बसंतपुर इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम रामचंद्र सिंह है। सौरभ के करियर का सफ़र काफी दिलचस्प रहा है। बतौर डिप्टी एसपी ये उनकी चौथी सरकारी नौकरी है।

उनके सफ़र की शुरुआत भारतीय रेलवे से हुई थी। उन्होंने पहली नौकरी वाराणसी में बतौर टीटीई की थी। इसके बाद वो कस्टम इंस्पेक्टर बन गए और मुंबई में तैनात हो गए।

सौरभ ने अपनी कामयाबी के सफ़र को यहीं नहीं रुकने दिया, वो आगे बढ़ते गए और 2014 में उन्होंने पीसीएस क्वालीफाई कर लिया। जिसके बाद वो मऊ में बतौर वाणिज्य अधिकारी तैनात हो गए।

सौरभ इससे भी संतुष्ट नहीं हुए, उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और उन्हें अपनी मेहनत का फल भी मिला। उन्होंने 2016 में दूसरी रैंक के साथ पीसीएस क्वालीफाई कर लिया। जिसके बाद वो डिप्टी एसपी बन गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago