बलिया के सौरभ ने बढ़ाया गौरव, दिल्ली में RPF कमांडर बन परेड का किया नेतृत्व

बलिया के नोजवान लगातार अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, जिलेवासियों को गौरान्वित महसूस करा रहे हैं। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर परेड का नेतृत्व कर बलिया के लाल सौरभ ने भी जनपद का गौरव बढ़ाया। उन्होंने दिल्ली में आयोजित 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व कर द्वाबा के समस्त नागरिकों का मान बढ़ाया। सौरभ भारत की सबसे कठिन IAS की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद पर चेन्नई में कार्यरत हैं। बता दें कर्ण छपरा निवासी जवाहर सिंह(प्रवक्ता,महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दलन छपरा)के भतीजे सौरभ सिंह पुत्र अनिल सिंह जो रांची में सिचाई विभाग में अभियंता है।

बता दें, दिल्ली में हर साल पुलिस स्मृति दिवस पर परेड होती है। जिसमे देशभर के पुलिसकर्मी भाग लेते हैं। सौरभ इस साल 21 अक्टूबर को हुए परेड में आरपीएफ परेड कमांडर बने। उन्होंने भारतीय रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया। सौरभ ने बताया कि इस परेड का कमांडर बनना सभी का सपना होता है। खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, कि मुझे यह अवसर मिला। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा, मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में डायरेक्टर इंटेलीजेंट ब्यूरो, राज्यों के डीजीपी भी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago